PUSTAKOPAHAR

 










KENDRIYA VIDYALAYA SPG DWARKA 

 पुस्तकोपहार - 2022

 SHARE THE GIFT OF KNOWLEDGE

 DONATE YOUR OLD SCHOOL BOOKS

  

प्यारे बच्चों जैसा कि आप जानते हैं कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन प्रति वर्ष नये सत्र की शुरुआत में 

पुस्तकोपहार उत्सव मनाता है। इस उत्सव में छात्र-छात्राएं पिछली कक्षा की किताबों को विद्यालय 

पुस्तकालय में जमा करते हैं और अगर अगली कक्षा की पुस्तक उपलब्ध हो तो पुस्तकें प्राप्त करते हैं।

 केन्द्रीय विद्यालय संगठन की पुस्तकोपहार योजना निःशुल्क है जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक पेड़ों 

को कटने से बचाना है, क्योंकि कागज पेड़ों से ही बनते हैं, आप सब इस पुस्तकोपहार उत्सव में पुरानी 

कक्षा की पुस्तकों को दान करके  जाने-अनजाने में कितने पेड़ों को कटने से बचा सकते हैं। 

जरा सोचिए।

 प्यारे बच्चों केंद्रीय विद्यालय के इस पुस्तक उपहार उत्सव में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और सैंकड़ों 

पेड़ों  को कटने से बचायें। आप अपनी पिछली कक्षा की पुस्तकें 07 अप्रैल 2022 तक  अपने कक्षा अध्यापक

 को जमा करवा सकते हैं। एवं इसका उचित ब्यौरा निचे दिए गए फार्म में भरकर विद्यालय में डिजिटल रूप से भी जमा कर सकते है

धन्यवाद

नोट कृपया आपके द्वारा किये गए पुस्तकोपहार का विवरण निम्नलिखित फार्म में भरें|

 CLICK HERE











No comments:

Post a Comment